Saturday, June 6th, 2026
Breaking
  •    सुपेबेड़ा की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु तेल नदी पर एनीकट निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये स्वीकृत  •    टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल  •    ​जरौद समाधान शिविर में मंत्री ने 106 हितग्राहियों को वितरित की विभिन्न सामग्रियां व चेक  •    कोरिया को 3-0 से हराकर भारतीय टीम ने जीता पदक, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों का रहा अहम योगदान; नौशीन नाज़ 12 गोल के साथ बनीं टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर  •    विद्यार्थियों के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड रहेंगे डिजिटल रूप से सुरक्षित, प्रदेश में अपार आईडी (APAAR-ID) निर्माण के लिए विशेष अभियान शुरू

बैज की रेकी पर बिफरा विपक्ष, 29 कांग्रेस विधायक सदन से निलंबन

रायपुर।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी किए जाने को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करते हुए कांग्रेसी विधायक सदन के गर्भगृह में घुस गए। जिसके बाद गर्भगृह में मौजूद 29 कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित हो गए। कांग्रेसी विधायक निलंबन के बाद सदन से बाहर चले गए और निलंबन समाप्त किए जाने के बावजूद प्रश्नकाल में भाग नहीं लिया। कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। बीती रात दंतेवाड़ा पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के यहां दस्तक दी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है वो दीपक बैज के बंगले में छुपे है।

इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “आज हमने प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया, क्योंकि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमारे अध्यक्ष को रात 12 बजे उनके घर पर ईडी जाकर परेशान कर रही है। डबल इंजन की सरकार हमारे कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।”

 

Source : Agency

आपकी राय

10 + 4 =

पाठको की राय